अमर उजाला राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में घर-घर कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। नंदलाल की मनोहर बाल छवि की झांकी देर रात तक घरों में सजती रही। गृहस्थों के साथ ही वैष्णव समाज के लोगों ने भी भगवान के बाल स्वरूप का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से आयोजित की गई राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में हजारों बच्चे शामिल हुए। अभिभावकों ने अपने बच्चों की मनमोहक तस्वीरें अमर उजाला को भेजीं। चयनित तस्वीरों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जा रहा है। देखें तस्वीरें..