महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर आयोजित पुरातन छात्र समागम में छात्रों ने पुरानी यादों को साझा किया। प्रो. राजेश मिश्र ने कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी कर्तव्यों से बंधा होता है। सभी को कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कहा कि शिक्षण संस्था के विकास में पुरातन छात्रों का योगदान अहम होता है। प्रो. राजेश ने कहा कि पुरातन छात्र संस्था के रीढ़ होते हैं। एलुमनी सेल के निदेशक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने सेल के उद्देश्यों की विस्तार से चर्चा की। समर्थ पोर्टल पर पुरातन छात्रों को पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। पुरातन छात्र डॉ. विनोद सिंह ने विभाग की उपलब्धियों को गिनाया। संचालन डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, स्वागत डॉ. मनोहर लाल, धन्यवाद डॉ. नागेंद्र पाठक ने किया। इस दौरान डॉ. रमेश कुमार सिंह, अजीत पांडेय, प्रशांत शर्मा, प्रिया श्रीवास्तव मौजूद रहे।