फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल से नहीं बढ़ा भत्ता, हॉस्टल और मेडिकल सुविधाएं भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में एम लिब की पढ़ाई करने वाले छात्र पिछले सात साल से प्रशिक्षण भत्ता नहीं मिलने से परेशान हैं। छात्रों ने मंगलवार को कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कुलपति को ज्ञापन सौंपकर भत्ता बढ़ाने के साथ ही हॉस्टल और मेडिकल सुविधा दिलाने की मांग की। छात्रों ने बताया कि तीस छात्रों को नियमानुसार प्रशिक्षण भत्ते के रूप में पांच हजार रुपये मिलते हैं। वर्ष 2014 से इसे बढ़ाया नहीं गया। इसके अलावा कई बार आवाज उठाने के बाद भी लाइब्रेरी ट्रेनी को हॉस्टल और मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। इस वजह से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द सुविधाओं को लेकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जयेश सिंह, कुणाल गौरव, सुधांशु सोनी, शुभम, अमित, गिरीश, संजय, सूरज, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें