वाराणसी। राज्य कर विभाग के कार्यालयों में अधिवक्ताओं का वेश धरकर सक्रिय दलालों और अवांछनीय तत्वों के खिलाफ चंदौली कर अधिवक्ता संघ ने अधिकारियों से शिकायत की है। शनिवार को संघ के अध्यक्ष विनय कांत मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 (जोन प्रथम एवं द्वितीय) से मुलाकात कर उन्हें एक औपचारिक पत्रक सौंपा। पत्रक में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता संघ ने अधिकारियों को बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में कई ऐसे व्यक्ति सक्रिय हैं जो खुद को अधिवक्ता बताकर अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क साधते हैं और विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विभाग में उपस्थित होने वाले हर व्यक्ति से उसका सीओपी मांगा जाए और पहचान न होने पर सूचना बार एसोसिएशन को दी जाए। उमेश कुमार सिंह, सुमित जायसवाल, रणंजय सिंह, प्रशांत सिंह और अभिषेक दुबे शामिल रहे। एडिशनल कमिश्नर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद