फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर पर छात्रा की पिटाई का आरोप: पिता ने कहा- बेटी को पिटाई के बाद गला पकड़कर फेंका, बीएसए को पत्र

Tue, 13 Sep 2022 07:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

औराई के उपरौठ निवासी रामचंद्र ने बीएसए को पत्र लिखकर हेडमास्टर पर बेटी की पिटाई करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि हेडमास्टर ने छात्रा की पिटाई के बाद गला पकड़कर फेंक दिया।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति ने कंपोजिट विद्यालय संवरा में पढ़ रही बेटी की पिटाई करने का आरोप हेडमास्टर पर लगाया है। उसने बीएसए को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।औराई के उपरौठ निवासी रामचंद्र ने सोमवार को बीएसए को दिए पत्र में बताया है कि उसकी बेटी कंपोजिट विद्यालय संवरा में चौथी कक्षा की छात्रा है। पांच सितंबर को दोपहर भोजन करने के बाद वह नल पर बर्तन धो रही थी। उसी दौरान उसकी बेटी को हेडमास्टर ने मारने के बाद गला पकड़कर फेंक दिया। इससे उसके सिर में चोट आ गई। घटना के बाद से ही वह स्कूल नहीं जा रही है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी से जवाब मांगा गया है। जांच कराकर कार्रवाई होगी। बताते चलें कि अभी माह भर पूर्व चौरी के मानिकपुर में छात्रा की पिटाई मामले में हेडमास्टर और पूर्व प्रधान पर कार्रवाई हो चुकी है। सप्ताह भर पूर्व डीघ के एक शिक्षक पर भी छात्र को पीटने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें