फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15 लाख का ऋण लेकर बंधक संपत्ति बेचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की शिकायत पर कैंट पुलिस ने की कार्रवाई, ऋण वसूली से बचने के लिए धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। इंडियन ओवरसीज बैंक से 15 लाख का ऋण लेने के बाद बंधक रखी गई संपत्ति बेचने के आरोप में पुलिस ने मनोज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बैंक प्रबंधन ने ऋण की वसूली से बचने के लिए की गई कथित वित्तीय धोखाधड़ी बताया है। बैंक की कैंटोनमेंट शाखा की मुख्य प्रबंधक स्वाति कुमारी ने 20 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया कि चोलापुर थाना क्षेत्र के लश्करपुर निवासी मनोज सिंह ने बैंक से 15 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके एवज में शिवपुर तहसील के सरसौनी, सिकरौल में 1860 वर्गफीट की संपत्ति बैंक के पास बंधक रखी गई थी। आरोप है कि ऋण खाता एनपीए होने के बाद बैंक को जानकारी मिली कि मनोज सिंह ने 22 जनवरी 2026 को उक्त संपत्ति रेखा भारद्वाज, श्रीरामाश्रय और गीता देवी को बेच दी। बैंक प्रबंधन ने इसे बंधक संपत्ति बेचकर ऋण वसूली बाधित करने का मामला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें