फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोर्ट मैरिज के सात साल बाद थार के लिए पत्नी समेत दो बच्चों को घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में प्रवेश से रोका, पुलिस ने महिला को समझाया, पति को फटकरा, कहा करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लोहता। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। पीड़िता ने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दो बच्चों के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त को दिए तहरीर में प्रेम प्रसंग के बाद नवंबर 2019 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। 24 अगस्त 2022 को पहले बच्चे के जन्म के बाद पति रुपये की मांग करने लगे। उनकी मां ने पति के बैंक खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद गर्भवती होने पर पति ने 15 फरवरी 2024 को जबरन गर्भपात करा दिया। फरवरी 2025 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति थार और रुपये की मांग को लेकर विवाद करने लगे। 21 मार्च 2026 को पति दोनों बच्चों के साथ उन्हें उनकी बहन के घर छोड़ आए। कुछ दिन बाद ससुराल पहुंचने पर सास और ससुर ने घर में प्रवेश नहीं करने दिया। उन्होंने पति की दूसरी शादी होने की बात भी कही। महिला मायके से आकर दोनों बच्चों के साथ दो दिन से ससुराल के दरवाजे पर दस्तक दे रही है। उनका मायका दिल्ली के नजफगढ़ में है। थाना प्रभारी अभिजीत सिंह महिला को समझाकर मायके भेज दिया गया है। पति को हिदायत दी गई है कि मामले का निस्तारण करें नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें