फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किस्त जमा न कर पाने पर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की किस्त मांगने को लेकर एक महिला से अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। लहुराबीर निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जगतगंज सफारी सुपर डीलक्स दुकान से एक ई-रिक्शा फाइनेंस कराया था। बताया कि वह नियमित रूप से किस्त जमा कर रही थीं और केवल एक किस्त बाकी थी। आरोप है कि 30 सितंबर 2026 की दोपहर 2 बजे दुकान मालिक आदित्य, शुभम और 4-5 अन्य अज्ञात लोग उनके पास आए। उन्होंने बकाए पैसे मांगे। महिला ने बताया कि तीन महीने पहले ही उनका प्रसव हुआ था, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी कमजोरी के चलते वह आखिरी किस्त समय पर नहीं दे पाई थीं। पीड़िता का आरोप है कि आदित्य और शुभम ने उनके साथ अभद्रता की और बीच सड़क पर पटक दिया। इससे उनके पेट और शरीर पर अंदरूनी चोटें आईं। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट, छेड़खानी की और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि आरोपी आदित्य, शुभम और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें