वाराणसी। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी विद्यालयों को 19 मई से 25 मई तक बंद कर दिया गया है। सोमवार देर रात बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया। बीएसए ने बताया कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों और परिषदीय विद्यालयों को 19 मई से 25 मई तक बंद किया गया है। इस दौरान शिक्षण कार्य भी नहीं होंगे। साथ्क ही किसी भी प्रकार का समर कैंप या कोई भी कार्यशाला आयोजित नहीं की जाएगी। ब्यूरो