ऑल इंडिया लाईफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का समापन मंडुवाडीह स्थित एक होटल मेें हुआ। सम्मेलन में अभिकर्ताओं ने मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने आईआरडीए और चार्टर ऑफ डिमांड प्रबंधन से कमीशन बढ़ाने, सभी प्रकार के लोन को टर्म बीमा दिलवाने, क्लब सदस्यों को अपने बच्चों के लिए एजुकेशन लोन दिलवाने की मांग की। कार्यक्रम में देशभर से 300 अभिकर्ता शामिल हुए। अधिवेशन का संचालन अवधेश कुमार सिंह ने किया। वक्ता की भूमिका इंश्योरेंस प्रभारी सोमेश विश्वास और वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष नयन कुमार कमल, महासचिव कुलदीप बोंल्या, मल्लिकार्जुन नादगौड़ा, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, खजांची बबलू राम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।