फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाढ़ की आशंका पर अलर्ट, प्रभावित क्षेत्र चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर पहुंचा 61.48 मीटर, एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हो रहा बढ़ाव
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बनारस में बाढ़ की आशंका पर शासन व प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रदेश सरकार ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी संंबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। उधर गंगा के जलस्तर में पिछले 36 घंटों से बढ़ाव जारी है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर 61.48 मीटर दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे गंगा का जलस्तर 61.35 मीटर था और रात नौ बजे इसमें 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है। वहीं प्रयागराज, मिर्जापुर और फाफामऊ में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। 11 बटालियन एनडीआरएफ ने प्री-पोजीशनिंग कर अपनी टीमों को मुस्तैद कर दिया है। 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बाढ़ के दौरान किसी भी परिस्थिति में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ पूरी तरह तैयार है। वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा चुका है। इसके लिए एनडीआरएफ की चार टीमें मुस्तैद हैं। मेडिकल टीम और वाटर एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

उप महानिरीक्षक ने बताया कि एक टीम में 35 बचाव सदस्य हैं। एक टीम के पास चार बोट है। हर टीम में ऑक्सीजन सिलेंडर समेत सभी उपकरणों के साथ दो गोताखोर तैनात किए गए हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय (ट्यूब) आदि भी हैं। गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, लखनऊ और बलिया में सभी बचाव और राहत उपकरणों के साथ एक-एक टीम तैयार है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से रखी जा रही है निगरानी
बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम से तटीय क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। बाढ़ कंट्रोल रूम में 9140037137 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें