फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र पहुंचे अखिलेश यादव, जनता का जताया आभार

Mon, 03 Jun 2019 02:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
आजमगढ़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ आज दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे। आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव का अपने संसदीय क्षेत्र में पहली बार दौरा है, जब वह किसी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव यहां की जनता का आभार जताने पहुंचे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आभार जनसभा का आयोजन आईटीआई मैदान में हुआ है। अखिलेश यादव के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान अखिलेश यादव ने जनता का आभार जताया। सपा मुखिया अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से 6,04,158 वोट मिले थे, जबकि इस बार उनके खिलाफ खड़े भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी स्टार 'निरहुआ' यानी कि दिनेश लाल यादव को 3,50,089 मत मिले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें