फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अखिलेश बोले- गर्मी निकालने वाले पांच साल में नहीं निकाल सके भर्ती, ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल के बाद यूपी में भी खेला होगा  

Fri, 04 Mar 2022 12:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना काल में गंगा के अंदर शव बहाने और लोगों के पैदल चलने के दर्द को भी कुरेदा।
विज्ञापन
वाराणसी में सपा की चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। गर्मी निकालने की बात करने वालों ने पांच साल तक युवाओं के लिए कोई भर्ती नहीं निकाली। इस बार काशी की जनता झूठ बोलने वाली सरकार को हटाकर दम लेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रिंग रोड स्थित ऐढ़े में सपा गठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार केवल जुमलेबाजी और झूठ बोलने में माहिर हैं। भाजपा सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचकर देश को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है।

जब सब बेच रहे हैं, तो रोजगार कहां से आएगा। जनता को याद दिलाई कि भाजपा के लोगों ने काशी को क्योटो बनाने के नाम पर केवल तोड़फोड़ की। महंगाई की मार से जनता बेहाल है। पहले सिलिंडर की कीमत चार सौ रुपये थी। भाजपा सरकार में उसकी कीमत एक हजार रुपये हो गई।

विज्ञापन

किसानों का हक मारने वाले किसानों की हक की बात कहकर गुमराह कर रहे हैं। डीएपी खाद गायब करने वालों से जनता इस बार हिसाब लेगी। लखीमपुर में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए पत्रकार के भाई को मंच से खड़ाकर इंसाफ दिलाने की बात कही।

पूर्व सीएम ने भाजपा नेताओं के कान पकड़कर उठक-बैठक और तेल लगाकर वोट मांगने पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी कान पकड़कर सात सौ बार उठक-बैठक कर लें। इनको वोट नहीं करना। कोरोना काल में गंगा के अंदर शव बहाने और लोगों के पैदल चलने के दर्द को भी कुरेदा।

पेट्रोल के बढ़ते मूल्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर ये जीते तो पेट्रोल की कीमतें और बढ़ेंगी। भाजपा के चुनाव हारने का सिलसिला तो प्रधानी के चुनाव से ही शुरू हो गया है। जिन गांवों को गोद लिया था, उन्हीं गांवों की प्रधानी भाजपा हार चुकी है।

बंगाल के बाद यूपी में भी खेला होगा : ममता  

ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव को अपना छोटा भाई कहकर संबोधन की शुरुआत की। ममता ने कहा कि बंगाल के बाद अब यूपी में भी खेला होगा। मंच से ममता ने एक धक्का और दो, भाजपा को सत्ता से फेंक दो के नारे लगवाए।

काले झंडे दिखाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए ममता ने कहा कि लखीमपुर, आजमगढ़, मथुरा में क्या वो नहीं आ सकती हैं। बेरोजगारी के लिए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर यहां रोजगार है तो लोग दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए क्यों जाते हैं। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वायड के नाम पर युवाओं से अभद्रता का आरोप लगाया।

कहा कि जो लोग अनाज के नाम पर वोट मांग रहे हैं, उनसे सावधान हो जाइए। यह चुनाव बाद नहीं मिलेगा। ममता ने कहा कि हार से डरी भाजपा अपने लोगों से हमला करवा रही है। हार से डरे लोग उन्हें डराकर वापस भेजने की बात कह रहे थे, लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा की कुर्सी जा रही है। 

मोगैंबो को जनता मिस्टर इंडिया वाली घड़ी पहनाएगी

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : facebook.com/JayantRLD
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि बाबा मोगैंबो स्टाइल में भाषण देते हैं। इस बार जनता उन्हें मिस्टर इंडिया वाली घड़ी पहनाकर गायब कर देगी। यूक्रेन में फंसे भारतीयों के मामले में उन्होंने कहा, दशक पहले कुवैत से लोगों को वापस लाया गया था, लेकिन आज सत्ता पर नजर गड़ाए बैठी सरकार को भारतीय छात्रों की फ्रिक नहीं है।

उन्होंने किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि सामने वाले मदारी हैं, झूठ बोलते हैं। उनसे सतर्क रहना होगा। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने जनता से गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान शिवपाल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, किरणमय नंदा, मौलाना कादरी आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार में हुईं भर्तियों की कराएंगे जांच: ओमप्रकाश

ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने छुट्टा पशुओं को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि ललका बैल नई बीमारी बनकर आई है। इससे प्रदेश के किसान पीड़ित हैं। लोग बिजली बिल से परेशान हैं। सपा सरकार आई तो सरकार बनने पर पांच साल तक 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे।

नई भर्तियां निकालने के साथ इस सरकार में हुई भर्तियों की जांच कराएंगे। राजभर ने आरोप लगाया कि कचहरी में नामांकन के दौरान गोरखपुर से गुंडे बुलाए गए थे। उन्होंने अभद्रता की, इसके चलते उन्हें जान बचानी पड़ी। कहा कि मऊ, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में इस बार भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने समर्थकों से एक-एक वोट देकर भाजपा की गर्मी निकालने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले 300 पार नहीं 300 पर तेल बेचवाना चाहते हैं। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर चालान नहीं कटेगा, इसकी व्यवस्था होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें