सेवापुरी के कुंडरिया गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के 38वें स्थापना दिवस पर किया गया भव्य श्र
कुंडरिया गांव स्थित प्राचीन बाबा हनुमान मंदिर के 38वें स्थापना दिवस पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर रामचरितमानस का अखंड पाठ विधि-विधान से संपन्न हुआ और हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया। पूजारी लक्ष्मीशंकर पांडेय ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। शाम को बाबा दरबार में भंडारे का आयोजन किया गया। संस्थापक स्व. बाबा त्रिलोकीनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रताप सिंह, मनीष सिंह, विवेक सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मीशंकर पांडेय, आनंद सिंह आदि रहे।