फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: समर सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी, सुनवाई पूरी, कोर्ट ने लिया ये फैसला

Tue, 11 Apr 2023 03:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आकांक्षा दुबे को आत्महत्या मामले में आरोपी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई।
विज्ञापन
समर सिंह की अदालत में पेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। इस संबंध ने पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई हुई। अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह डरा हुआ था। इस संबंध में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई से पहले समर सिंह ने अपने अधिवक्ता अनुज यादव के जरिये अदालत में अर्जी दी थी। 
समर सिंह ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह बीते आठ अप्रैल से जिला जेल में बंद है। उससे पहले वह पहली पेशी पर अदालत आया था तो कचहरी परिसर में लोगों ने खूब हंगामा किया था। हंगामे के कारण वह मानसिक रूप से डरा हुआ है। इसलिए वह व्यक्तिगत पेश होने की बजाय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश होने की अनुमति चाहता है। अदालत ने समर सिंह के अनुरोध पर उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें