भोजपुरी गायक समर सिंह मूलरूप से आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बे का रहने वाला है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। पिता की 1999 में हत्या हो गई थी। समर का सबसे बड़ा भाई सुरजीत सिंह घर पर ही रह कर खेती बाड़ी करता है। दूसरे नंबर का भाई बसंत सिंह का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। वह भी कोई व्यवसाय करता है। सबसे छोटा समर सिंह भोजपुरी गायक है। वर्तमान में उसका घर से कोई खास लेना-देना नहीं है। चार-छह माह पर वह घंटा-दो घंटा के लिए ही घर आता है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कस्बे में हलचल जरूर देखने को मिल रही है।
आकांक्षा दुबे और समर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा दुबे-समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनके प्रशंसकों का गुस्सा थम नहीं रहा है। आकांक्षा के प्रशंसक समर सिंह को ट्रोल करते हुए उस पर जमकर नाराजगी जता रहे हैं। आकांक्षा की मौत के बाद समर ने उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से श्रद्धांजलि दी थी।
इसे लेकर भी आकांक्षा के प्रशंसकों ने नाराजगी जताई। समर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया कि आकांक्षा की मौत के पीछे तुम्हारा हाथ है। इसके साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बायकॉट समर सिंह पोस्ट करके भी अपनी नाराजगी जताई।