Actress Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का फंदे पर लटकी मिली हैं। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना इलाके के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शूटिंग के बाद आकांक्षा दुबे होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। रविवार को फंदे पर लटकी हुई पाई गईं। अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के भदोही में आकांक्षा का जन्म 21 अक्तूबर 1997 को हुआ था। आकांक्षा दुबे जनपद के चौरी थाना इलाके के परसीपुर की निवासी थीं। आकांक्षा दुबे को छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो पोस्ट करती थीं।
इससे पहले शनिवार की रात को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। आपको बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मायानगरी मुंबई से की थी। हालांकि आकांक्षा के माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे, लेकिन उनका छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था।
आकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें वो भोजपुरी गाना 'करिहइया ये गोरी हिलोर मारे' पर डांस करती नजर आ रही हैं और काफी खुश भी दिख रही हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की थी शायरी वाली स्टोरी
आकांक्षा दुबे ने करीब 23 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शायरी वाली स्टोरी अपलोड की थी। शायरी यह थी कि - के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं..।