फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा दुबे मर्डर केस: भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत पर फिर टली सुनवाई, सामने आई ये वजह

Sun, 29 Oct 2023 10:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत पर सुनवाई फिर टल गई। आकांक्षा की मां की ओर से वकील पेश नहीं हो सके। अब जमानत याचिका पर अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी।
विज्ञापन
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत पर सुनवाई फिर टल गई। आकांक्षा की मां की ओर से वकील पेश नहीं हो सके। अब जमानत याचिका पर अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत कर रही है।

आकांक्षा की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर उनकी मां मधु दुबे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अन्य याचिका भी दायर की है। इस कोर्ट ने सरकार से तीन हफ्ते में जवाब-तलब किया है। फिलहाल, तीन हफ्ते बीतने वाले हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से अदालत में जवाब दाखिल नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां की रहने वाली आकांक्षा बीते 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। समर और संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। संजय सिंह जमानत पर बाहर है, जबकि समर सिंह अभी भी जेल में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें