फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हारी हत्या करा देंगे...': आकांक्षा दुबे की मां के दावे से केस में नया मोड़, बोलीं- बेटी ने बताई थी ये बात

Tue, 28 Mar 2023 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भोजपुरी अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने मुकदमा दर्ज कराने के बाद गायक समर और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मधु दुबे ने कहा कि बिटिया साहसी थी। आत्महत्या करने वालों में से नहीं थी।
विज्ञापन
Akanksha Dubey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सोमवार को गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


सोमवार को मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की सूचना पाकर उनकी मां मधु दुबे मुंबई से वाराणसी आईं और तहरीर देकर सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


रोते-बिलखते हुए मधु ने आरोप लगाया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।
 
Trending Videos

शनिवार की शाम हुई थी आकांक्षा से बात
मधु दुबे ने कहा कि शनिवार की शाम सात बजे के आसपास उनकी आकांक्षा से बात हुई थी। उस दौरान वह खुश थी। उसकी बात से ऐसा नहीं लगा था कि वह परेशान है। पार्टी में जाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। 

लेकिन, पुलिस के अनुसार, आकांक्षा शनिवार की रात पार्टी में गई थी। उन्होंने सवाल किया कि कोई इंसान अपने जानने वालों की पार्टी से खुश होकर जाता और आता है। क्या फांसी लगाकर जान देता है?

साहसी थी बेटी
पुलिस की मौजूदगी में मां ने कहा कि आकांक्षा साहसी थी। आत्महत्या का विचार उसके मन में कभी आ ही नहीं सकता था। अपनी प्रतिभा के दम पर अभिनय के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाने वाली बेटी का जीवन समर व उसके भाई ने मिलकर बर्बाद कर दिया।

आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में घटना से जुड़े प्रत्येक बिंदु खंगाले जा रहे हैं। ठोस साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।- ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी सारनाथ

समर अब तक क्यों नहीं आया सामने
मधु दुबे ने सवाल किया कि आकांक्षा की मौत के चौबीस घंटे बाद भी भोजपुरी गायक समर सामने क्यों नहीं आया? तमाम लोगों के फोन उनके पास आए, लेकिन समर ने एक कॉल भी नहीं की। समर छिपा क्यों हुआ है? वह सबके सामने आकर हकीकत क्यों नहीं बताता है? यह सब जानते हैं कि जो गलत होता है, वही भागा-भागा फिरता है।
 

बनारस आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र में रहते थे
पुलिस के अनुसार, समर सिंह और आकांक्षा सिंह शूटिंग वगैरह के लिए वाराणसी या इसके आसपास के इलाके में आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में रुकते थे। तकरीबन तीन साल से दोनों एक-दूसरे के करीब थे और लिव इन रिलेशन में रहते थे।

इस बार वेलेंटाइन डे पर आकांक्षा ने समर के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वेलेंटाइन डे लिखा था। इसके बाद फरवरी में ही दोनों के बीच अनबन शुरू हुई तो दूरियां बढ़ती ही चली गईं। समर से दूरी की वजह से आकांक्षा दुखी रहती थी और अवसादग्रस्त हो गई थी।

टिकरी के युवक की भूमिका की जांच जारी
शनिवार की देर रात महमूरगंज से सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल में आकांक्षा को छोड़ने वाले टिकरी निवासी युवक की भूमिका की जांच जारी है। रविवार को घंटों पूछताछ की गई थी। आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल के अनुसार, उनकी टिकरी निवासी युवक से बात होती ही रहती थी, इसलिए पुलिस ने टिकरी निवासी युवक को क्लीन चिट नहीं दी। आकांक्षा की मौत के मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

सीलबंद है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
डॉक्टरों के पैनल ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के शव का सोमवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट को सीलबंद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा की अंत्येष्टि परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में मणिकर्णिका घाट पर की गई।

यह भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: आखिरी बार आकांक्षा ने किससे की बात... व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट में छिपा है मौत का सच!
विज्ञापन

समर ने सोशल मीडिया पर लिखा- निशब्द
आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, आकांक्षा की मौत के बाद समर ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की थी। उसने लिखा था कि निशब्द। अब पुलिस समर की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: ...या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं, आकांक्षा ने मौत से पहले लगाया था ये स्टेटस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें