आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और संजय सिंह जिला जेल में बंद हैं। पांच दिन के कस्टडी रिमांड में पुलिस ने समर सिंह से कई सवाल पूछे। पुलिस टीम के अनुसार, पूछताछ और कागजातों को खंगालने के बाद कई तथ्य सामने आए।
यह सामने आया है कि आकांक्षा और समर ने भोजपुरी के 25 म्यूजिक एलबम और एक फिल्म में साथ काम किया था। इसके लिए समर की ओर से आकांक्षा को नियमित भुगतान किया जाता था। पुलिस के अनुसार, ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि समर पर आकांक्षा का कोई बड़ा बकाया था।