फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अजय राय ने शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद, यात्रा में सहयोग का दावा

विज्ञापन
केदार घाट स्थित विद्या मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक
विज्ञापन
वाराणसी। होली पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसजनों के साथ श्री विद्यामठ पहुंचकर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य की ओर से शुरू 6 मार्च को शुरू होनी वाली यात्रा का सहयोग करने की बात कही। अजय राय ने शंकराचार्य को गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। सनातन धर्म की परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए संत समाज की भूमिका को जरूरी बताया। कहा कि संत समाज सदैव से समाज को सही दिशा देने का कार्य करता आया है। सनातन धर्म की परंपराओं, आस्था और धार्मिक मूल्यों को सुरक्षित रखने में जगद्गुरु शंकराचार्य जैसे महान संतों का मार्गदर्शन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। कांग्रेस पार्टी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन और उठाए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों का समर्थन करती है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, चंचल शर्मा, सतनाम सिंह रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें