फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से बंगलुरू के बीच दो नवंबर से एक और उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। वाराणसी से बंगलुरू के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है। बाबतपुर एयरपोर्ट से बंगलुरू के लिए फिर से उड़ान दो नवंबर से शुरू हो रही है। स्पाइस जेट पहले इस रूट पर बोइंग मैक्स विमान संचालित करती थी, लेकिन बोइंग मैक्स पर प्रतिबंध के बाद से यह रूट खाली था। हालांकि, इस रूट पर इंडिगो की उड़ान सेवा जारी है। अब स्पाइस जेट फिर से विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। यह विमान बाबतपुर एयरपोर्ट से एसजी 528 बनकर शाम 4:20 बजे उड़ान भरेगा और 6:50 बजे बंगलुरू एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। यही विमान एसजी 527 बनकर दोपहर 1:20 बजे बंगलुरू से उड़ान भरेगा और 3:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। स्पाइसजेट के स्थानीय सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि यह विमान सोमवार को छोड़ सप्ताह के बाकी छह दिन उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें