फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सर्वे से जांच रहे गंगा सहित अन्य नदियों का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। गंगा और सहायक नदियों की वास्तविक स्थिति का सर्वे विशेष विमान लिडार (लाइट डिटेक्शन एंड रैगिंग) से किया जा रहा है। यह विशेष विमान आगामी 22 दिन तक पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से गुजरी गंगा और सहायक नदियों के 10 किलोमीटर क्षेत्र को देखेगी। लिडार के माध्यम से गंगा और उसके सहायक नदियों आदि के क्षेत्र सर्वे कर डाटा तैयार किया जा रहा है। 14 जून से शुरू सर्वे का काम 8 जुलाई तक चलेगा। यदि बीच में बारिश नहीं होती है तो सर्वे की तिथि और आगे बढ़नी तय है। विशेष विमान वाराणसी एयरपोर्ट से प्रतिदिन उड़कर गंगा नदी के 10 किमी एवं उसके सहायक नदियों के 5 किमी क्षेत्र की परिधि में सर्वे कर रहा है अधिकारियों ने बताया कि यह विमान रोज सुबह उड़ान भरकर गंगा और सहायक नदियों के आसपास के लगायत शहर और गांव के क्षेत्र का सर्वे कर रहा है। आठ जुलाई तक चलने वाले इस सर्वे के दौरान रोज विमान शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। हाईड्रोग्राफिक सर्वेक्षण में नदियों, तालाबों, झीलों में जल विस्तार, गहराई, गति, भूमिगत जल की मात्रा, उपलब्धता आदि की परख होगी। लिडार तकनीकी से यह सर्वे किया जा रहा है जिससे वाराणसी के स्मार्ट सिटी और अन्य शहरों के विकास में बल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें