फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा विमान वाराणसी में हुआ डायवर्ट, मौसम खराब होने के कारण नहीं हो सकी लैंडिंग

Sun, 14 Apr 2024 12:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा एयर इंडिया का विमान वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने के चलते विभिन्न शहरों से पहुंचने वाले विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। 
विज्ञापन
Flight - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। शनिवार को दोपहर बाद दिल्ली में अचानक मौसम खराब हो गया। इससे विभिन्न शहरों से दिल्ली पहुंचे विमान लैंड नहीं हो सके। उन्हें नजदीकी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। 

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स-784 दोपहर एक बजे गुवाहाटी से उड़ान भरकर दोपहर बाद 3:30 बजे दिल्ली हवाई क्षेत्र में पहुंचा। पायलट ने लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण अनुमति नहीं मिली और विमान लगभग एक घंटे तक दिल्ली हवाई क्षेत्र में चक्कर काटने के बाद विमान को ईंधन कम होने के कारण वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। 

विमान शाम 5:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। देर शाम तक मौसम ठीक न होने के कारण विमान को निरस्त कर दिया गया। विमान में सवार यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराया गया। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि शाम तक मौसम ठीक न होने के कारण विमान निरस्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें