बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक प्रो. कल्याण घड़ेई को गोवा में कृषि प्रसार शिक्षा और शोध कार्य में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए ओपी धामा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन नई दिल्ली की ओर से 31 जनवरी को गोवा में हुई वार्षिक कॉन्फ्रेंस में यह अवॉर्ड दिया गया। उन्होंनें गोवा के नेशनल सेमिनार में सस्टनेबल फूड सिस्टम और आत्मनिर्भर भारत के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया था। प्रो. घड़ेई बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन विभाग के प्रोफेसर हैं।