फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मटर की काशी नंदिनी प्रजाति के प्रसार के लिए नैफको से समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने विकसित मटर की उन्नत और उच्च उत्पादक किस्म काशी नंदिनी के व्यावसायीकरण और व्यापक प्रसार के लिए नेशनल एग्रो फार्मिंग मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (नैफको) नई दिल्ली से लाइसेंस समझौता किया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार और नैफको के समित सक्सेना ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि संस्थान किसानों की आय वृद्धि, पोषण सुरक्षा और टिकाऊ कृषि विकास को ध्यान में रखते हुए उच्च उत्पादकता वाली एवं किसान हितैषी सब्जी किस्मों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी एवं सहकारी संस्थाओं के माध्यम से उन्नत किस्मों का लाइसेंस हस्तांतरण गुणवत्तायुक्त बीजों के तीव्र उत्पादन, व्यापक वितरण और किसानों तक समय पर पहुंच सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। इस मटर की किस्म शीघ्र परिपक्व होने वाली उन्नत किस्म है। इसकी फलियां आठ से नौ सेंटीमीटर होती है। इसकी उत्पादन क्षमता करीब 110–120 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। मौके पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. त्रिभुवन चौबे, डॉ. सुदर्शन मौर्य, डॉ. ज्योति देवी, डॉ. इंदीवर प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें