वाराणसी में अग्निवीर की भर्ती चल रही है। सेना भर्ती के पांचवे दिन सोनभद्र जनपद के घोरावल तहसील व देवरिया जनपद के भाटपार रानी,बरहज व सलेमपुर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 7271 अभ्यर्थियों ने रेस के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से 6242 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया वहीं रेस में 327 युवक सफल हुए। वहीं सोमवार को अब सोनभद्र के राबर्ट्सगंज व दुद्धी तहसील के अलावा बलिया जनपद के बलिया सदर तहसीलों के 7009 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।