अगहनी जुमे की नमाज की तैयारी के लिए बैठक शुक्रवार को खोजापुरा में हुई। बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के सरदार गुलाम मोहम्मद की अध्यक्षता में काबीना की बैठक हुई। सरदार ने बताया कि रवायत के अनुसार अगहनी जुमे की नमाज तीन दिसंबर को पुरानापुल पुलकोहना ईदगाह में अदा की जाएगी। सरदार ने सभी बुनकर भाइयों से अपील करते हुए कहा कि अगहनी जुमे की नमाज सभी बुनकर अपना अपना कारोबार बंद कर नमाज अदा कर दुआख्वानी में शामिल हों। बैठक में सरदार हाशिम अंसारी, हैदर महतो, सलमान शाहिद, हाफिज कल्लू, हाजी मंजूर, अफरोज अंसारी, हाजी ओकास अंसारी, हाजी बाबू, हाजी रहीम, हाजी यासीन माईको, शमीम अंसारी, गुलशन अली पार्षद, सरदार मोइनुद्दीन, हाजी मुमताज मौजूद थे।