फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कड़ी धूप के बाद शाम को बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से बादलों की आवाजाही, नम हवाओं के चलने से बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में मौसम बदल गया। कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की द्रोणिका के दक्षिण में होने की वजह से बारिश हो रही है। अगले सप्ताह भी बारिश के आसार हैं। सितंबर शुरू हो गया है। दो दिन से दिन में कड़ी धूप हो रही थी। हवा नहीं चलने की वजह से उमस भी हो रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद गरज, चमक के साथ ही शहर में लहरतारा, पांडेयपुर, नदेसर आदि इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की द्रोणिका के सामान्य स्थिति में आने से पांच-छह सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम 36.7 और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें