फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बच्चों को बोर्ड के बाद फिर मिलेगा प्रायोगिक परीक्षा देने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसके पूर्व 2 से 9 फरवरी तक दोनों ही कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं। 671 छात्रों ने प्रायोगिक परीक्षा छोड़ दी थी। अब इन विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा देने का एक और मौका बोर्ड परीक्षा के बाद दिया जाएगा। यूपी बोर्ड के सहायक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि इस बार प्रदेशभर में दो चरणों में हुए प्रायोगिक परीक्षाएं हुईं। वाराणसी में दूसरे चरण में परीक्षा हुई। इन सभी छात्रों के लिए बोर्ड ने 13 फरवरी तक एक मौका दिया था लेकिन इन छात्रों की उपस्थिति नहीं हो सकी। अब बोर्ड के बाद एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें