फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ध्वज अर्पण कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का किया पाठ

विज्ञापन
धर्म संघ से निकली हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी।
विज्ञापन
श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के 11वें दिन रविवार को भक्तों ने प्रभु का गान करते हुए संकट मोचन दरबार में हाजिरी लगाई। ध्वज अर्पण कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। संयोजक यतींद्र कथूरिया, भरत लाडिया, प्रदीप तुलस्यान ने हनुमत प्रभु को रथ पर विराजमान कराकर विग्रह के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित कर आरती उतारी। 201 भक्तों ने ध्वजा और 61 महिलाओं ने आरती के साथ यात्रा की शुरुआत की। श्री माहेश्वरी समाज, दादी धाम रामकटोरा, मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा, अरिंदम शाखा आदि संस्थाओं ने भक्तों पर पुष्पवर्षा की। यात्रा गुरुधाम रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची। यहां प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पित की गई। संजय हजारी ने सुमधुर सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सवामणि प्रसाद के रूप में लड्डू, फल, ठंडई का भोग लगाकर वितरण हुआ। प्रभातफेरी में रघु देव अग्रवाल, सिद्धार्थ कपूर, विवेक शर्मा, प्रभात खेतान, अमित अग्रवाल, महेंद्र शर्मा, अनूप केसरी, कौशल शर्मा, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, कृष्ण कुमार काबरा, अनिल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें