फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसानों के आंदोलन के बाद ढेरही से डोभी तक टोल मुक्त, दिखाना पड़ेगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित बलिरामगंज के ढेरही में खुले टोल प्लाजा से नाराज किसानों ने सोमवार की सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन किया। इस बीच तय हुआ कि ढेरहीं से डोभी तक लोगों को आधार कार्ड दिखाकर आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

दानगंज बाजार से किसानों का समूह तिरंगे झंडे और रोड नहीं तो टोल नहीं लिखे स्लोगन की दफ्तिया लेकर टोल प्लाजा ढेरही तक पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों ने कहा कि 17 किमी की सड़क नहीं बनी और टोल वसूला जा रहा है। जिलाधिकारी जौनपुर ने किसान नेता अजीत सिंह से फोन पर वार्ता के बाद शाम 5 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में किसानों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद किसानों ने आंदोलन वापस ले लिया। जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद्र, उप जिलाधिकारी केराकत, प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रवीण कटियार और किसानों के बीच बैठक में तय हुआ कि 17 किलोमीटर सड़क न बनने के कारण स्थानीय लोगों को आधार कार्ड से टोल मुक्त किया जाएगा। उनका टोल नहीं लिया जाएगा। डोभी से ढेरही तक आसपास के गांव इसका लाभ लेंगे। जिलाधिकारी ने एसडीएम केराकत को कहा कि टीम गठित के साथ ही गांव में अधूरे सड़क को पूरा करने के लिए किसानों से वार्ता कर मुआवजा का वितरण कराया जाए। इसके लिए एनएचएआई की भी मदद ली जाए। इस दौरान रामेश्वर सिंह, सुभाष सेठ, अरविंद पांडेय आदि बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें