फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 2019 के बाद दर्शन करने संकट मोचन मंदिर पहुंचे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 के बाद दर्शन करने संकट मोचन मंदिर पहुंचे सीएम योगी - मंदिर के महंत से मिले और उनकी माता के निधन पर जताया शोक
विज्ञापन



वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकट मोचन मंदिर जाकर दर्शन किए हैं। उन्होंने मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात की और उनकी मां सेवा देवी के निधन पर शोक जताया। इस दौरान महंत और मुख्यमंत्री के बीच काशी की पौराणिकता पर विस्तृत चर्चा हुई। महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री 2019 के लोकसभा चुनाव में दर्शन करने आए थे, फिर अब दर्शन करने आए हैं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री मंगलवार की रात करीब 9 बजे संकटमोचन मंदिर पहुंचे। सबसे पहले संकटमोचन के दर्शन किए, फिर प्रभु श्रीराम के मंदिर में मत्था टेका है। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने महंत महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात की। महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ काशी के पौराणिकता पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने काशी की विरासत को बनाए रखने की दिशा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें