वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान के एथलेटिक्स एसोसिएशन ने प्रतिबंध के दस माह बाद दोबारा निजी एकेडमियों को खेल शिविर संचालन की अनुमति दे दी है। खेल के लिए 9 निजी संस्थानों ने आवेदन भी कर दिया है। ब्रोचा मैदान पर खेल संचालन करने के लिए शॉर्टलिस्टेड एकेडमी और विज्ञान संस्थान के एथलेटिक्स एसोसिएशन के साथ एमओयू करने के बाद खेलों का आयोजन करेगी। बीेएचयू ने 10 जुलाई 2024 को ब्रोचा मैदान में निजी एकेडमी की ओर से खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह कार्रवाई एक एकेडमी ने आरटीआई से कोच की जानकारी मांगने पर की थी। यहां प्रतिबंध के बाद भी क्रिकेट की एकेडमी चल रही है। संवाद