दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत प्रभावित व्यापारियों ने शुक्रवार को चौक थाने के पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग उठाई। एडीएम सिटी राजेश कुमार ने उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापारियों का कहना था कि चौड़ीकरण की जद में आने वाले कई भवनों को जर्जर श्रेणी में रखकर मूल्यांकन किया गया है। उन्हें मिलने वाला मुआवजा वास्तविक बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम है। उन्होंने भवनों का पुनर्मूल्यांकन कर उचित और बढ़ा हुआ मुआवजा दिए जाने की मांग की। बैठक में एडीएम सिटी राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी बात डीएम को बताई जाएगी। मुआवजे के संबंध में अंतिम निर्णय जिलाधिकारी स्तर से ही लिया जाएगा।