फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अफान का ‘स्मार्ट हेलमेट’ मंडलीय विज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और जिला विज्ञान क्लब की ओर से राजकीय क्वींस कॉलेज में मंडलीय विज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें चंदौली के अफान फारुकी का ‘स्मार्ट हेलमेट’ मॉडल अव्वल रहा। वहीं, क्वींस कॉलेज के सत्यम सेन का ‘कृषि सुरक्षा’ दूसरे और जौनपुर के आयुष प्रताप सिंह का ‘चार्जिंग स्टेशन’ मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। उद्घाटन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह और डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने किया। तीन जिलों के 22 इंटर कॉलेजों के छात्रों ने 30 मॉडल प्रदर्शित किए। शीर्ष 5 माॅडल राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में भेजे जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने ‘सशक्त छात्र, सशक्त राष्ट्र’ अभियान के तहत कक्षा 6 के युवराज को गोद लिया। इस दौरान एक निजी अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉ. पीयूष सिंह ने क्वींस कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सहित अन्य मेडिकल सुविधाएं सरकारी दर पर देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें