भारत से यूएई के लिए 12 से 26 जुलाई के बीच विमान सेवा संचालित होगी। इसके लिए टिकट बुकिंग 12 जुलाई से शुरू हो रही है। सिर्फ यूएई परमिट वाले ही यात्रियों को विमान में सवार होने की अनुमति होगी। वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लोग यूएई में काम करते हैं। लॉकडाउन के दौरान यूएई से 150 से अधिक संख्या में प्रवासी आये थे। एयरलाइंस कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट से ही विमान पकड़नी होगी। यूएई जाने वाले यात्रियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट और मोबाइल में अल-होसैन यूएई एप डाउनलोड करना आवश्यक है। स्पाइसजेट के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि 12 से 26 तारीख के बीच में स्पाइसजेट की विमान से यूएई के लिए प्रतिदिन संचालित होगी। इस विमान के शुरू होने से पूर्वांचल के यात्रियों के लिए सुविधा होगी, जो दिल्ली से यूएई के लिए उड़ान भर कर सकते हैं। दिल्ली से यूएई के लिए 24 हजार से 27 हजार बेसिक किराया होगा।