राजातालाब। तहसील राजातालाब में अधिवक्ताओं ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी न्यायिक के पेशकार की ओर पत्रावलियों में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामले को उठाया। इसके बाद उस विवाद को लेकर अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजातालाब पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन तेज कर दिया। एसडीएम शांतनु कुमार सिनसिनवार ने बताया कि अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे समस्या के समाधान की जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संवाद