फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिवक्ताओं ने आपातकाल की स्मृतियों को किया याद

विज्ञापन
कैप्सन रवि जी से
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक सभागार में बुधवार को 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लोकबंधु राजनारायण के योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी, बार के आजीवन सदस्य एवं काशी हिंदू विवि के पूर्व उपाध्यक्ष अनिरुद्ध नारायण सिंह को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आपातकाल के दौरान अपने संघर्षों को याद करते हुए बताया कि छात्र आंदोलन से जुड़े होने के कारण पुलिस उनकी तलाश में रही, लेकिन वे गिरफ्तारी से बचे रहे। उन्होंने उस दौर में हुई कुर्की और साथियों की गिरफ्तारियों का भी उल्लेख किया। मुख्य वक्ता एवं बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने राजनारायण द्वारा जेल से इंदिरा गांधी को लिखे पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने रामायण और महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, लोक मर्यादा और निष्पक्ष राजनीतिक संघर्ष का संदेश दिया था। अध्यक्षता सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने और संचालन संयुक्त सचिव सीताजी ने की। इस अवसर पर दिनेश नारायण सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, रामजनम सिंह, प्रदीप सिंह, जितेंद्र यादव, विनय पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें