फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन, जुलूस निकाल कर जमकर नारेबाजी

Mon, 04 Sep 2023 01:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी कचहरी के अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और गाजियाबाद में वकील की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुआ। 
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम पोर्टिको में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और गाजियाबाद में वकील की हत्या के विरोध में सोमवार को वाराणसी कचहरी के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही डीएम पोर्टिको के नीचे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि यूपी बार काउंसिल का आगे जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरूप अधिवक्ता समाज एकजुटता के साथ काम करेगा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने सोमवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल आगे बढ़ा दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से सर्किट हाउस तक जुलूस निकाल कर पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना की जितनी ही निंदा की जाए वह कम है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज के लिए दोषी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कचहरी परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मगर, पुलिस को अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करते हुए कचहरी परिसर से बाहर जाना पड़ा। 
विज्ञापन

जुलूस और प्रदर्शन में यूपी बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह व अरुण कुमार त्रिपाठी, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय व महामंत्री शशिकांत दूबे, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह व महामंत्री प्रदीप कुमार राय, सुरेंद्र प्रताप पांडेय   संजय सिंह दाढ़ी, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम सहित भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें