फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी मुझे न्याय दिलाएं: अधिवक्ता ने खून से लिखा, पुलिस इंस्पेक्टर जान से मरवाना चाहता है

Wed, 14 Feb 2024 11:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में एक अधिवक्ता ने खून से लिखकर सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। उनके अनुसार वह एक मामले में एक पक्ष की पैरवी कर रहे हैं। जिसे लेकर इंस्पेक्टर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नरायनपुर, डाफी निवासी अधिवक्ता दीपक सिंह राजवीर ने अपने खून से लिखा कि मुख्यमंत्री जी मुझे न्याय दिलाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक इंस्पेक्टर मुझे जान से मरवाना चाहता है।
विज्ञापन


दीपक सिंह राजवीर के अनुसार वह एक मामले में एक पक्ष की पैरवी कर रहे हैं। उस मामले के विपक्षी सोनभद्र में तैनात एक इंस्पेक्टर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने से लेकर जान से मरवाने तक की धमकी दे रहे हैं। दीपक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया जाए और संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें