फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के मुकरने पर बिफरे अधिवक्ता, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर की समस्याओं को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने शनिवार को जब नपा के ईओ का दरवाजा खटखटाया तो ईओ ने मिलने का समय देकर भी नहीं मिले। इससे क्षुब्ध आरटीआई एक्टिविस्ट और अधिवक्ता मनोज राय हंस ने अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका परिषद के कार्यालय में प्रदर्शन किया। चेयरमैन तथा ईओ पर भ्रष्टाचार और राजस्व की लूटपाट करने का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मनोज राय हंस ने ददरी मेले में दुकानदारों से भूमि की कीमत अधिक वसूलने, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मुहैया कराने और फुटपाथ के दुकानदारों का पुलिस की मदद से उत्पीड़न कराने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा, कचहरी-काजीपुरा मार्ग की मरम्मत नहीं कराने और एससी कॉलेज चौराहे पर सड़क के बीचोंबीच नाला को खुला छोड़ने जिला व सत्र न्यायालय के विस्तार पटल के सामने स्थित सब्जी मार्केट के नाम पर हुए अतिक्रमण को नहीं हटाने और शहर में फागिंग के नाम लाखों की लूट करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदर्शन करने वालों में सुदीप कुमार श्रीवास्तव, शैलेश ठाकुर, नित्यानंद सिंह, सोनू प्रसाद गुप्ता, जय प्रकाश मौर्या, सुनील पांडेय, अशोक वर्मा, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें