अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट मे चल रहे सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं ने प्रथम सत्र में योग किया। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने स्वयंसेविकाओं को योग का महत्व बताया और दैनिक दिनचर्या में इसे अपनाने को कहा। द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ़-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा यादव, डॉ प्रेमलता लाल सहित अंकिता यादव, पूजा, नीतू मौजूद रहीं। संवाद