वीडीए सभागार में बुधवार को एकमुश्त समाधान योजना के तहत सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने बैठक की। उन्होंने बकाया धनराशि की वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और कर्मचारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बकाएदारों से संपर्क स्थापित कर बकाया राशि वसूली हेतु ठोस रणनीति अपनाई जाए। इसके अंतर्गत डोर-टू-डोर अभियान चलाने के लिए विशेष टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए ताकि हर बकाएदार को ओटीएस-2026 योजना का लाभ मिल सके। कहा कि जिन बकाएदारों द्वारा इस योजना का लाभ नहीं लिया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार करवाई की जाएगी। यह योजना बकाएदारों को राहत प्रदान करने का सुनहरा अवसर है। जोनल अधिकारियों और अवर अभियंताओं (जेई) को निर्देश दिए गए कि वे फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करें और वसूली कार्य में तेजी लाएं।