यूपी कॉलेज में दाखिले शुरू, आज बीएससी गणित और जीव विज्ञान की काउंसिलिंग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को बीएससी कृषि और बीकॉम के छात्रों की काउंसिलिंग हुई। बीएससी कृषि में 110 और बीकॉम में 154 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। दोनों विषयों के प्रतीक्षा सूची की काउंसिलिंग अब नौ अगस्त को होगी। बृहस्पतिवार सुबह से ही यूपी कॉलेज के विज्ञान भवन में काउंसिलिंग की गहमागहमी शुरू हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद शुल्क जमा किया गया। इसके बाद मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का दाखिला पूर्ण हुआ। पांच अगस्त तक स्नातक और सात अगस्त से स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए काउंसिलिंग होगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चार अगस्त को बीएससी गणित, बीएससी बायो और पांच अगस्त को बीए में दाखिले के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। नौ से 11 अगस्त तक प्रतीक्षा सूची वालों का दाखिला होगा। सात-आठ अगस्त को स्नातकोत्तर के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
कॉलेज की वेबसाइट पर जान सकेंगे प्राप्तांकप्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्राप्तांक कॉलेज की वेबसाइट से जान सकते हैं। वेबसाइट पर एंट्रेंस एक्जामिनेशन 2023-24 में जाकर जैसे फार्म भरा गया है, उसी लॉगिन और पासवर्ड को भरकर चेक स्टेटस को क्लिक कर देख सकते हैं। वेबसाइट पर मेरिट सूची की जानकारी भी अपलोड कर दी गई है।