फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission in BHU: पांच दिन में 50 हजार अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, जानें काउंसिलिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट

Sat, 24 Sep 2022 09:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में दाखिले के लिए प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल ऑन कर दिया है।  पांच दिन में 50 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए पांच दिन में 50 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करा लिया है। तीन अक्तूबर तक पंजीकरण के आधार पर काउंसिलिंग की फाइनल सूची तैयार कराई जाएगी। एनटीए की ओर से प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीएचयू प्रशासन की ओर से प्रस्तावित सूची भी जारी की गई है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर तीन अक्तूबर तक पंजीकरण कराने की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि स्नातक में पंजीकरण कराने वालों की संख्या एक लाख से अधिक पहुंच सकती है।  परीक्षा नियंता प्रो. एसके उपाध्याय ने कहा कि  विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। तीन अक्तूबर तक पंजीकरण कराने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया इसी आधार पर आगे बढ़ेगी। अभ्यर्थी समय-समय पर प्रवेश परीक्षा पोर्टल देखते रहें।

काउंसिलिंग की प्रस्तावित सूची जारी
बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग को लेकर सूची तैयार करा ली गई है। इसमें 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पंजीकरण के बाद 20 अक्तूबर तक अलग-अलग शेडयूल जारी किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से अभी प्रस्तावित सूची जारी की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी महीने में फाइनल सूची भी तैयार करा ली जाएगी।

यह है प्रस्तावित सूची
  • पोर्टल पर पंजीकरण                           20 सितंबर से 03 अक्तूबर
  • प्रीफरेंस इंट्री स्टूडेंट पोर्टल                   26 सितंबर
  • पहले चरण में सीट अलांटमेट               07-8 अक्तूबर
  • दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी                10 अक्तूबर
  • तीसरे राउंड का रिजल्ट जारी               12 अक्तूबर
  • चौथी राउंड का रिजल्ट                       14 अक्तूबर
  • पांचवें राउंड का रिजल्ट                     15 अक्तूबर
  • मॉपअप/स्पॉट राउंड                         20 अक्तूबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें