फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के योग सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश शुरू, सीट बचने पर बाहरी लोगों को भी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में योग के सर्टिफिकेट कोर्स में ऑफलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। सत्र-2026-27 के इस चातुर्मासिक अंशकालीन योग सर्टिफिकेट कोर्स का पहला प्रशिक्षण अगस्त के चौथे सप्ताह में शुरू होगा। इसमें बीएचयू के सभी छात्र और छात्राओं के साथ ही कर्मचारियों और प्रोफेसरों व उनके परिवारों को भी कोर्स करने के लिए योग्य माना गया है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की सूची आठ अगस्त को जारी की जाएगी। बीएचयू के योग साधना केंद्र की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि जगह उपलब्ध रहने पर विवि के बाहरी अभ्यर्थियों के आवेदन पर भी विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वालों को 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र में उचित स्थान पर प्रमाणित फोटोकॉपी लगी होनी चाहिए। कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट के साथ अन्य समस्त क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी भी दस्तावेजों के साथ जमा करनी होगी। आवेदन पत्र एलडी गेस्ट हाउस के सामने प्रकाशन-विक्रय-पटल कार्यालय से 50 रुपये में लिया जा सकता है। यह फॉर्म नौ जुलाई तक मिलेगा। आवेदन भरने के बाद फॉर्म को मालवीय भवन स्थित योग साधना केंद्र, कार्यालय में ऑफिशियल समय में जमा करना होगा। प्रवेश समिति की ओर से निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें