फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएचएस दौड़ में आदित्य, लंबी कूद में गौरव ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल परिसर में वार्षिक खेलकूद के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता खेली गई। इस मौके पर सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह ने स्वर्ण जबकि पूर्णेंदु दुबे ने रजत और गौरव यादव ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग लंबी कूद में गौरव यादव ने स्वर्ण, स्वप्निल कनौजिया ने रजत और आनंद ने कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्षा प्रो नंदिता घोषाल मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर खेल शुरू कराया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति अग्रवाल ने किया। संचालन विद्यालय के क्रीडा सचिव डॉ. सत्यनारायण ने किया। मौके पर उपप्राचार्य महेशचंद्र जायसवाल, डॉ रीता सिंह, शिवशंकर यादव, सोनी कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें