फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परीक्षा केंद्र पहुंचे एडीजी रिक्रूटिंग,अग्निवीर भर्ती परीक्षा केंद्र को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का मंगलवार को एडीजी रिक्रूटिंग मेजर जनरल मनीष कुमार, वाईएसएम एसएम ने निरीक्षण किया। लोहता परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी तैयारियों का जायजा लिया। मेजर जनरल मनीष कुमार ने अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। बायोमेट्रिक सत्यापन, अभ्यर्थियों की पहचान जांच, सीसी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की कार्यक्षमता और परीक्षा कक्षों में सुविधाओं का निरीक्षण किया। कहा कि भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता प्राथमिकता है। मेजर जनरल मनीष कुमार ने एक विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को भारतीय सेना में करियर बनाने, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स को अग्निवीर योजना और सेना में अवसरों की जानकारी दी गई। कैडेट्स ने प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें