वाराणसी। सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की है, ताकि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को सुगमता से टिकट उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल यूटीएस (यूनिफाइड टिकटिंग सिस्टम) की व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन पर पहले से ही एक इमरजेंसी मेडिकल रूम और एक 24 घंटे कार्यरत हेल्थ यूनिट मौजूद है। भीड़ नियंत्रण के लिए मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया (कार और ऑटो पार्किंग) को नो व्हीकल जोन घोषित करने की सिफारिश मंडल कार्यालय से की गई है। स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर खाली पड़े प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को रोका जाएगा और अत्यधिक भीड़ की स्थिति में विशेष ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं, जैसा कि महाकुंभ के दौरान किया गया था। संवाद